फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Education Minister laid the foundation stone of the 333 meter long bridge.

Una News: 333 मीटर लंबे पुल का शिक्षा मंत्री ने किया शिलान्यास

Sat, 04 Oct 2025 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Education Minister laid the foundation stone of the 333 meter long bridge.
सभी सडक़े भी होंगी 18 फीट चौड़ी, 11 करोड़ रुपये होंगे अतिरिक्त खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। उपमंडल नंगल के गांव कलित्रा से गांव बेलाध्यानी को जोड़ने के लिए सतलुज दरिया पर बनाए जाने वाले पुल का शिलान्यास पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया। इस परियोजना पर लगभग 20 करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च किया जाएगा। शिलान्यास के मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह पुल बन जाने पर लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। उन्होंने बताया कि यह पुल 333 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा होगा। इसके अतिरिक्त पुल से जुड़ी सड़कों को भी 18 फीट चौड़ा करने के लिए 11 करोड़ रुपये अतिरिक्त रखे गए हैं। इस प्रकार इस प्रोजेक्ट पर 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस पुल के निर्माण से 50 से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे। मंत्री ने यह भी बताया कि श्री आनंदपुर साहिब एक पवित्र नगरी है और उनकी इच्छा है कि पंजाब विधानसभा का एक सत्र इसी नगर में आयोजित हो। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से भी बात की है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रविवार को श्री आनंदपुर साहिब का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बाबा जीवन सिंह मेमोरियल का लोकार्पण करेंगे और श्री हरिमंदिर साहिब तर्ज पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब में बनाए जाने वाले हेरिटेज स्ट्रीट के पहले चरण का शिलान्यास करेंगे। इस चरण पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. संजीव गौतम, दीपक सोनी, एडवोकेट निशांत गुप्ता, जसपाल सिंह ढाहे, मनजोत सिंह राणा, कर्ण सैनी और सुमित अग्रिसंदल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed