Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Education department will inspect the damage caused by waterlogging in schools

Una News: स्कूलों में जलभराव से नुकसान का निरीक्षण करेगा शिक्षा विभाग

Fri, 22 Aug 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Education department will inspect the damage caused by waterlogging in schools
तैयारियों के बावजूद कहां हुई व्यवस्था फेल, बनाई जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की टीम प्रभावित स्कूलों का वीरवार से शुरू करेगी दौरा
हरोली, गगरेट और अंब क्षेत्र के कई स्कूल भवनों को पहुंचा है नुकसान


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के कई सरकारी स्कूलों में बुधवार को बारिश के बाद जलभराव की समस्या सामने आई। आपदा प्रबंधन के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण और कार्यक्रम होने के बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं दिखा। गगरेट, अंब और हरोली क्षेत्र के स्कूलों के परिसर पानी में डूब गए, जिससे बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कुछ जगहों पर तो अभिभावक भी अपने बच्चों को लेने स्कूल के भीतर नहीं पहुंच पाए। शिक्षा विभाग ने प्रभावित स्कूलों का निरीक्षण करने का निर्णय लिया है। विभागीय टीम यह आकलन करेगी कि राहत-बचाव से जुड़ी तैयारियां कितनी कारगर थीं और कहां कमी रही। साथ ही जलभराव के कारणों की भी जांच कर समाधान के उपाय किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार टक्का, ढक्की पंजावर, गगरेट और अंब क्षेत्र के कई स्कूलों के खेल मैदानों और परिसरों में पानी भर गया। बारिश से पहले स्कूल पहुंचे बच्चे अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने में उन्हें कठिनाई हुई। अभिभावक भी बच्चों की चिंता में स्कूल पहुंचे, मगर जलभराव के कारण प्रवेश नहीं कर पाए। वीरवार को काफी प्रयासों के बाद स्कूलों से पानी निकाला गया। जिला उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार ने बताया कि विभाग की टीम जल्द ही आपदा प्रभावित स्कूलों का दौरा करेगी। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों की इमारतें पुरानी हैं और आसपास के क्षेत्र ऊंचाई पर होने के कारण पानी भरने की समस्या अधिक रहती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed