फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Educate students about the serious consequences of drug abuse.

Una News: विद्यार्थियों को बताए नशाखोरी के गंभीर दुष्परिणाम

Wed, 17 Dec 2025 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Educate students about the serious consequences of drug abuse.
दौलतपुर चौक काॅलेज में चिट्टा मुक्त हिमाचल का दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति संबंधी निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा की पहल पर राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला ऊना के ड्रग इंस्पेक्टर रजत शर्मा (अंब) ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में ड्रग इंस्पेक्टर रजत शर्मा ने विद्यार्थियों को नशाखोरी के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न प्रकार की नशीली दवाओं, उनके दुरुपयोग तथा इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही नशीली दवाओं के सेवन से होने वाली आर्थिक क्षति और इसके कानूनी परिणामों की भी जानकारी दी। ड्रग इंस्पेक्टर रजत शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए तथा नशे से जुड़ी कई भ्रांतियों को दूर किया। यह संवादात्मक सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी सिद्ध हुआ। इस अवसर पर ड्रग एब्यूज कमेटी के कन्वीनर डॉ. सुनील रयात ने जानकारीपूर्ण एवं प्रेरणादायक सत्र के लिए मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed