फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   E token system could not be started in the regional hospital

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू नहीं हो पाई ई टोकन व्यवस्था

Tue, 10 Dec 2024 04:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 04:23 PM IST
विज्ञापन
E token system could not be started in the regional hospital
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन

ओपीडी के बाहर लग रहीं मरीजों की लंबी कतारें, झेलनी पड़ रही परेशानी
ई टोकन के लिए लगाई मशीनें भी पड़ी हैं बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ओपीडी के बाहर व्यवस्थाएं बनाने के लिए ई-टोकन मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों का इस्तेमाल अस्पताल प्रबंधन की तरफ से नहीं किया जा रहा है। ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ जुटी रहती है। ऐसे में लोगों और अस्पताल प्रबंधन को भी व्यवस्थाएं बनाने को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल में ई टोकन सुविधा शुरू करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने कई बार योजना बनाई लेकिन धरातल पर अभी तक इस सुविधा को अस्पताल में शुरू नहीं किया जा सका है। अस्पताल की हर ओपीडी के बाहर ई टोकन मशीन लगी हुई है। इनका संचालन काफी समय से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग जाती हैं। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ई टोकन सुविधा शुरू होने से टोकन मशीन पर जिस नंबर को अंकित किया जाएगा, वही मरीज उपचार के लिए ओपीडी में जाएगा। इसके अलावा बाकी मरीज अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। दूसरी तरफ ओपीडी के बाहर कई बार पर्ची की अदला-बदली होने के भी आरोप लगते रहे हैं। ई टोकन सुविधा शुरू होने से इस समस्या से भी निजात मिलेगी। मंगलवार को अस्पताल में ओपीडी के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की तरफ से बैठने के लिए लगाए गए बेंच भी कम पड़ गए। ऐसे में मरीज कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

आरकेएस की बैठक में भी उठ चुका है मामला
अस्पताल में ई-टोकन सुविधा शुरू करने के लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी चर्चा हो चुकी है। इस सुविधा को शुरू करने के लिए सहमति बनी थी। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


कोट्स
अस्पताल में ई टोकन सुविधा शुरू करने की योजना है। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अस्पताल में लगी सभी ई टोकन मशीनों को ठीक करवा दिया गया है। टोकन सुविधा शुरू करने के लिए जल्द दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। -डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed