फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Due to heat, farmers are irrigating crops every third day

Una News: गर्मी की मार, हर तीसरे दिन फसलों की सिंचाई कर रहे किसान

Fri, 24 May 2024 03:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 24 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Due to heat, farmers are irrigating crops every third day
किसानों के लिए फसलों को बचाना बना चुनौती
विज्ञापन

बोले- वर्तमान में ट्यूबवेल की सिंचाई साबित हो रही नाकाफी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला में भीषण गर्मी ने कृषि कार्यों को एक बड़ी चुनौती बना दिया है। किसानों को हर तीसरे दिन फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। वहीं, दिन में पड़ने वाली तीखी धूप ने फसलों को झुलसाना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि किसानों को सिंचाई के अलावा कीटनाशकों और खाद का छिड़काव करने के लिए उचित वातावरण नहीं मिल पा रहा। जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिला में हरी सब्जियां और अगेती मक्की की खेती हो रही है। सभी फसलें सिंचाई सुविधा वाले इलाकों में तैयार हो रही हैं, लेकिन तीखी धूप ने सिंचित इलाकों में भी किसानों की कमर तोड़ दी है। हर दूसरे या तीसरे दिन फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है, ताकि जमीन में नमी रहे और फसलें खराब न होने पाएं। इसके बावजूद दोपहर के समय फसल मुरझाने लगी हैं। विशेषकर जिन किसानों के डीजल इंजन के संचालित होने वाले ट्यूबवेल से सिंचाई करनी है, उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। किसान लखविंदर सिंह, रामपाल, विजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार ने कहा कि वर्तमान का मौसम फसलों के लिहाज से ठीक नहीं है। मौसम इतना गर्म है कि फसल की वृद्धि बेहद धीमी गति से हो रही है। खाद या कीटनाशकों का छिड़काव करें, तो तेज धूप में फसलें झुलसने का डर रहता है। सिंचाई के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अगर बारिश हो जाए तो फसलों के लिए यह एक बड़ी राहत होगी।

कोट्स
भीषण गर्मी में अगेती मक्की और हरी सब्जियों को इस समय लगातार सिंचाई की आवश्यकता है। मैदानी इलाकों में यह फसलें तैयार हो रही हैं और किसानों को इसका काफी अनुभव है। यह किसानों की आय का मुख्य साधन है। उम्मीद है कि इस बार भी किसानों को अच्छी पैदावार मिलेगी। अगर कोई समस्या पेश आए तो कृषि विभाग के विशेषज्ञों से परामर्श लिया जा सकता है।
विज्ञापन

डाॅक्टर कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed