फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Due to bad weather 30 percent of wheat crop turned yellow

खराब मौसम से 30 फीसदी गेहूं फसल हुई पीली

Thu, 20 Jan 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Due to bad weather 30 percent of wheat crop turned yellow
खराब मौसम के बीच पीली पड़ी गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : Una
ऊना। लगातार बना खराब मौसम अब गेहूं की फसल के लिए खतरा बनने लगा है। मौसम के बिगड़े मिजाज से गेहूं की फसल पीली पड़ने लग गई है। जिले में अब तक करीब 30 फीसदी फसल पर पीलापन आ गया है। जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मौसम की मार फसलों पर जरूर पड़ी है। लेकिन, मौसम साफ होने पर फसल ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व में बारिश न होने से किसान सिंचाई को चिंतित हो गए थे। बारिश की राह ताकने के बाद अब लगातार हुई बारिश और खराब मौसम ने किसानों को आफत में डाल दिया है। जिले में मौसम की वजह से बंगाणा उपमंडल में गेहूं फसल को अधिक मार पड़ी है। इसी क्षेत्र में सबसे अधिक गेहूं की फसल पीली पड़ गई है। फसल को पीला होता देख चिंतित किसानों ने कृषि विभाग को भी सूचित किया है। कृषि विशेषज्ञों ने भी मौके का दौरा किया और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मुख्य तौर पर कृषि विशेषज्ञ भी इसे खराब मौसम की मार मान रहे हैं। जबकि, पानी की उचित निकासी न होना भी एक कारण है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी माने जा रहे हैं। बता दें कि जिले में करीब 30 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं फसल बिजाई की जाती है। इसमें 60 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई सुविधा है। जबकि, 40 प्रतिशत में सिंचाई सुविधा नहीं है। इस भूमि पर सिंचाई व्यवस्था बारिश पर ही निर्भर करती है। बारिश न होने के कारण 40 प्रतिशत भूमि पर बिजी गई गेहूं पूर्व में बारिश के अभाव के कारण खराब होने के कगार पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन अब दोबारा स्थिति खराब होने लगी है। खेतों में नमी अधिक होने के कारण फिलहाल खाद भी नहीं डाली जा सकती है और न ही किसी तरह की पानी निकासी की जा सकती है। क्योंकि खेत में पांव रखते ही यह धंसने लग जाएंगे और किसानों के लिए आफत हो जाएगी। इस संबंध में कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. अतुल डोगरा ने बताया कि करीब 30 प्रतिशत गेहूं फसल खराब मौसम से पीली हुई है। मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed