{"_id":"67a21bdb246de7fc8505dced","slug":"drunk-youth-puts-his-hand-on-head-constables-uniform-una-news-c-93-1-una1002-145169-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नशे में युवक ने हेड कांस्टेबल की वर्दी पर डाला हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नशे में युवक ने हेड कांस्टेबल की वर्दी पर डाला हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी का चालान होने की सूरत में नशे में खोया पाका
पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। यातायात पुलिस का नाका तोड़कर भागा कार चालक चालान करने पर भड़क गया। उसने यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल की वर्दी पर हाथ डाल दिया। पुलिस ने न सिर्फ वाहन का चालान किया बल्कि इलाके की शांति भंग होने के अंदेशे के चलते मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को गगरेट-होशियारपुर रोड पर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एमपी नंबर की एक गाड़ी नाके से गुजरी तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। बावजूद इसके वाहन चालक गाड़ी को नाके से भगा ले गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने गाड़ी को गगरेट चौक पर रोकने के निर्देश दिए। गाड़ी को रोककर पुलिस ने जब कागजात चेक किए तो कुछ कागजात अधूरे पाए गए। इस पर पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया। इस बात से गाड़ी सवार युवक इतना तिलमिला गया कि उसने केड कांस्टेबल अमित कुमार की वर्दी पर हाथ डाल दिया। पुलिस ने जब उसका मेडिकल करवाया तो वह शराब के नशे में धुत पाया गया। पुलिस ने शराब के नशे में धुत पाए गए युवक पंकज कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि हेड कांस्टेबल पर हाथ डालने वाला नशे में धुत पाया गया है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।