फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   drug

नशा रोकने के लिए बनाए जाएंगे ब्रांड एंबेस्डर

Thu, 07 Nov 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
drug
बचत भवन ऊना में बैठक के दौरान उपायुक्त संदीप कुमार व अन्य। - फोटो : Una
ऊना। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि युवाओं को प्रेरित करने के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे। विशेष तौर पर एसपी ऊना दिवाकर शर्मा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री एवं खेल के क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को नशा विरोधी मुहिम का हिस्सा बनाया जाएगा ताकि युवा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन

नशे की रोकथाम पर 15 नवंबर से चलाए जाने वाले अभियान को लेकर वीरवार को बचत भवन ऊना में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार ने कही। बैठक में डीसी ने नशे की रोकथाम के लिए विभागों के अधिकारियों को रूपरेखा के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस रूपरेखा से युवाओं को जागरूक करने तथा नशे से होने वाले कुप्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिले में चलाए जा रहे इस अभियान को सफलतापूर्वक सपन्न करने के लिए सभी विभाग ईमानदारी के साथ प्रयास करें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर नशे की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। सभी विभाग मिलकर विशेष अभियान को सफल बनाने की दिशा में काम करें। उन्होंने इस अभियान के लिए सभी विभागों को नोडल अधिकारी तैनात करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा 15 दिसंबर को ग्राम सभा में नशा विरोधी अभियान पर चर्चा की जाएगी और प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीओ का सहयोग भी लेंगे
उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी सरकारी विभाग, गैर-सरकारी संगठनों, संस्थाओं, युवक मंडलों, महिला मंडलों तथा पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्वयं सहायता समूहों का भी सहयोग लिया जाएगा। प्रत्येक उप मंडल में संबंधित एसडीएम इन गतिविधियों की निगरानी करेंगे और प्रतिदिन रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजेंगे ताकि इसे प्रदेश सरकार को भेजा जा सके।

बैठक में ये रहे उपस्थित
इस मौके पर एस.पी. दिवाकर शर्मा, डी.एस.पी. अशोक वर्मा, एसडीएम गगरेट विनय मोदी, एस.डी.एम. ऊना डा. सुरेश जसवाल, एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा, एसडीएम अम्ब तोरूल एस रवीश, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमण कुमार शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी रमण कुमार शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुशील चन्द्र नाग, जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा सहित विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed