फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Driver Vijay's body reached home after 23 days from Riyadh, Saudi

Una News: सऊदी के रियाद से 23 दिन बाद घर पहुंचा चालक विजय का शव

Tue, 21 May 2024 02:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Driver Vijay's body reached home after 23 days from Riyadh, Saudi
मृतक विजय कुमार। स्रोत परिजन
ऊना। खाड़ी देश सऊदी अरब कमाने गए विजय कुमार का शव 23 दिन के बाद सोमवार सुबह घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। गांव मातम में डूब गया। परिजनों और रिश्तेदारों ने नम आंखों से विजय को विदाई दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऊना के नारी गांव निवासी विजय कुमार पुत्र स्वरूप कुमार सऊदी अरब के रियाद में 15 साल से ट्रक चालक का काम करते थे। जहां 27 अप्रैल को हार्ट अटैक और किडनी फेल होने उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों को सात मई को विजय कुमार की मौत होने की सूचना मिली। परिजनों ने शव को गांव लाने के लिए परेशान का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद ऊना के पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप की अगुआई में परिजनों ने उपायुक्त ऊना जतिन लाल से मुलाकात की और सऊदी अरब से विजय कुमार के शव को स्वदेश लाने में पेश आ रही कठिनाइयां उपायुक्त समक्ष रखी गई। इसके बाद उपायुक्त जतिन लाल ने केंद्र सरकार के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर रियाद से विजय के शव को शीघ्र भारत भेजने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सऊदी से विजय कुमार का शव अमृतसर हवाई अड्डा पर पहुंचा, जहां से परिवार के सदस्य शव को घर लाए और सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया है। परिवार सदस्यों ने उपायुक्त का सहयोग के लिए आभार जताया है। नवदीप कश्यप ने कहा उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने परिवार की वेदना को समझते हुए अधिकारी के साथ-साथ अपना सामाजिक दायित्व निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed