फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Driver dies due to tractor overturning in Dobad

दोबड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Wed, 30 Jun 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Driver dies due to tractor overturning in Dobad
बंगाणा के दोबड़ में पलटा ट्रैक्टर - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। रायपुर मैदान में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजीव कुमार आयु 40 वर्ष पुत्र अमर चंद गांव रायपुर तहसील बंगाणा ट्रैक्टर में मिट्टी भरकर जा रहा था। दोबड़ की चढ़ाई में ट्रैक्टर बैक होकर करीब 50 फीट खाई में गिर गया। ट्रैक्टर के नीचे आने से राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि राजीव कुमार ठेकेदार के पास काम करता था। वह सड़क निर्माण के लिए मटीरियल लेकर जा रहा था। राजीव कुमार के दो बच्चे हैं। एक बेटा आठ वर्ष और बेटी 12 वर्ष की है। राजीव कुमार ने कुछ समय पहले ही ट्रैक्टर खरीदा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राजीव कुमार की ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed