{"_id":"6865178b82d00d4f620bb1b9","slug":"driver-attacked-with-knife-in-truck-union-una-una-news-c-93-1-ssml1048-157962-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ट्रक यूनियन ऊना में ड्राइवर पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ट्रक यूनियन ऊना में ड्राइवर पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज
पानी भरने को लेकर हुए विवाद में मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत ट्रक यूनियन ऊना में एक ड्राइवर के साथ मंगलवार देर रात मारपीट करने और चाकू से वार किए जाने का मामला सामने आया। इस मारपीट में ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हमले के आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जसविंद्र सिंह निवासी मोहल्ला गलुआ ऊना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब 07:30 बजे वह ट्रक यूनियन में खड़ा था। यूनियन में आरोपी विक्की का साथी पानी भरने के लिए आया। हमने उसे कहा कि पानी नहीं है और फिर हम गेट बंद करने लगे। इतने में वहां आरोपी विक्की और उसकी पत्नी शब्बो आए और उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने उस पर ईंटें मारीं और शब्बो ने पीछे से आकर उसे चाकू मारा। हमले में उसे काफी चोटें आईं। उसने मुश्किल से अपनी जान बचाई। कहा कि आरोपियों ने उसके जेब से 5000 रुपये निकाल लिए और चांदी की चेन भी छीन ली। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है।