फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drinking water will reach households in 11 villages through a 31-kilometer pipeline.

Una News: 31 किलोमीटर पाइप लाइन से 11 गांवों के घरों तक पहुंचेगा पेयजल

Sun, 27 Sep 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drinking water will reach households in 11 villages through a 31-kilometer pipeline.
ऊना। हरोली के अमराली में तैयार किए गए 25 लाख लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक से बीत क्षेत्र के 11 गांवों के घरों तक पेयजल पहुंचाने के लिए 31 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने करीब 12 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए नाबार्ड को भेजी है। मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके बाद वितरण नेटवर्क बिछाने का काम शुरू होगा। इससे करीब 27,215 आबादी को नियमित पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

टैंक में पानी पहुंचाने के लिए विभाग ने दो ट्यूबवेल बनाने की योजना तैयार की है। इनमें से एक ट्यूबवेल चालू कर दिया गया है जबकि दूसरे का काम किया जाना है। दोनों स्रोतों से पानी उठाकर अमराली स्थित टैंक में संग्रहित किया जाएगा। इसके बाद 31 किलोमीटर लंबे वितरण नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न गांवों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 12.59 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस जल भंडारण टैंक की क्षमता 25 लाख लीटर है। करीब 34 मीटर यानी 111 फीट 6 इंच ऊंचे इस टैंक में एक साथ 25 लाख लीटर पानी जमा किया जा सकता है। ऊंचाई पर बने होने के कारण भंडारित पानी को जरूरत के अनुसार गुरुत्वाकर्षण आधारित व्यवस्था के जरिये आगे भेजने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ट्यूबवेल से शुरू हुई पानी भरने की व्यवस्था
टैंक को भरने के लिए प्रस्तावित दो ट्यूबवेल में से एक को विभाग ने चालू कर दिया है। दूसरे ट्यूबवेल के तैयार होने के बाद टैंक के लिए जल स्रोत और मजबूत होगा। इसके बाद पाइप लाइन नेटवर्क के माध्यम से पानी को गांवों तक पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की जाएगी।


अमराली के टैंक से बीत क्षेत्र के 11 गांवों की करीब 27,215 आबादी को लाभ मिलेगा। ट्यूबवेल से पानी उठाकर टैंक में संग्रहित किया जाएगा और प्रस्तावित 31 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के जरिये इसे घरों तक पहुंचाने की योजना है। इससे क्षेत्र में गर्मियों के मौसम के दौरान पेयजल की सुचारु आपूर्ति होगी।
-नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed