{"_id":"6a00d674de309cdc5e068954","slug":"drains-are-blocked-people-are-troubled-and-there-is-an-increased-risk-of-disease-spreading-una-news-c-93-1-ssml1047-191177-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नालियां जाम, लोग परेशान, बीमारियां फैलने का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नालियां जाम, लोग परेशान, बीमारियां फैलने का बढ़ा खतरा
Mon, 11 May 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 11 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर के पुराना होशियारपुर मार्ग पर नालियों में जमा गंदगी और ठहरे गंदे पानी ने स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। लंबे समय से नालियों की उचित सफाई न होने के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। जगह-जगह नालियां कचरे और गाद से भरी हुई हैं। इससे लोगों को बीमारियां फैलने का डर सताने लगा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से इसे लेकर जल्द समाधान की मांग उठाई है। इन नालियों की नियमित सफाई न होने से दिक्कतें बढ़ना शुरू हो गई हैं।
जिसके चलते नालियों में गंदगी लगातार जमा होती जा रही है। नालियों से उठने वाली बदबू के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। साथ ही कई रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। शहर को स्वच्छ रखने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। मुख्य मार्ग होने के बावजूद यदि यहां यह हाल है तो अन्य क्षेत्रों की स्थिति का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। इस पर कुछ लोगों ने अपने विचार इस प्रकार से सांझा किए।
वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने बताया कि स्वच्छता को लेकर ढिलमुल रवैया अपनाया जाता है। समय समय पर गंदे पानी की नालियों की सफाई नहीं हो पाती है। गर्मी के इस मौसम में नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। इसे लेकर निगम प्रबंधन को उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी परीक्षा शर्मा का कहना है कि शहर में साफ सफाई को लेकर समय-समय पर कदम उठाने चाहिए। इसे लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इस गंदगी से कई रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इस पर निगम को ध्यान देने की जरूरत है।
नालियों की सफाई को लेकर जल्द शहर में अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। लोगाें से भी अपील है कि इन नालियों में कचरा न डालें।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना