{"_id":"6981f3d33a83a234cf09578e","slug":"dr-sham-kumar-sharma-nominated-as-member-secretary-of-the-national-expert-committee-una-news-c-93-1-una1002-180324-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डॉ. शाम कुमार शर्मा राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति के सदस्य सचिव नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डॉ. शाम कुमार शर्मा राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति के सदस्य सचिव नामित
विज्ञापन
पेयजल और स्वच्छता क्षेत्र में नवाचारों के मूल्यांकन व मार्गदर्शन की मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारत के पेयजल एवं स्वच्छता क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डॉ. शाम कुमार शर्मा (वैज्ञानिक–एफ) को राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति का सदस्य सचिव नामित किया गया है। यह समिति देशभर में पेयजल एवं स्वच्छता से जुड़े नवाचारी प्रयासों के मूल्यांकन, तकनीकी परीक्षण और मार्गदर्शन का कार्य करेगी। डॉ. शाम कुमार शर्मा की यह नियुक्ति उनके व्यापक वैज्ञानिक अनुभव, तकनीकी दक्षता और जल एवं स्वच्छता क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए की गई है। सदस्य सचिव के रूप में वे समिति की बैठकों के संचालन, विभिन्न नवाचारों की समीक्षा, तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने तथा नीति-स्तर पर प्रभावी सुझाव देने की अहम भूमिका निभाएंगे।
देश में स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, जल संरक्षण, अपशिष्ट जल प्रबंधन और स्वच्छता अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार नए प्रयोग और तकनीकी समाधान सामने आ रहे हैं। राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति का उद्देश्य इन नवाचारों की गुणवत्ता, उपयोगिता और स्थायित्व का आकलन कर उन्हें व्यापक स्तर पर लागू करने हेतु दिशा-निर्देश तैयार करना है। डॉ. शाम कुमार शर्मा की विशेषज्ञता से समिति के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है, जिससे देश में सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता सेवाओं के विस्तार को बल मिलेगा। उनकी नियुक्ति को वैज्ञानिक समुदाय, नीति-निर्माताओं और संबंधित विभागों द्वारा सराहना के साथ देखा जा रहा है।