फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dr. Ambedkar was insulted during Congress rule: Rahul

कांग्रेस शासन में डॉ. आंबेडकर को किया गया अपमानित : राहुल

Thu, 23 Jan 2025 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar was insulted during Congress rule: Rahul
मैहतपुर में संविधान गौरव अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। बसदेहड़ा मंडल भाजपा की ओर से मैहतपुर में वीरवार को संविधान गौरव अभियान का शुभारंभ किया गया। भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से देशभर में इस अभियान को शुरू किया गया है। कार्यक्रम में ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा ने की। विधायक ने दीप प्रज्वलित करते हुए इस अभियान का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष संपूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा देशभर में संविधान गौरव अभियान आयोजित कर रही है। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चाहे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या फिर नरेंद्र मोदी की, भाजपा की सरकार ने सदैव संविधान की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से भाजपा पर संविधान का अपमान करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही संविधान का अपमान किया और कांग्रेस के शासन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को भी लगातार अपमानित किया जाता रहा। अभियान के दौरान तथ्यों के साथ कांग्रेस के कारनामों को जनता के बीच लाया जाएगा। कांग्रेस ने हमेशा वर्ग विशेष का केवल मात्र वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और आज भी केवल मात्र देशवासियों को जातियों में बताकर अपना मतलब निकालने का काम किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed