फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Door-to-door garbage will be collected from the panchayats included in the Municipal Corporation.

Una News: नगर निगम में शामिल पंचायतों से डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित किया जाएगा

Thu, 13 Feb 2025 06:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage will be collected from the panchayats included in the Municipal Corporation.
स्वच्छता को लेकर जल्द ही पंचायत में करवाया जाएगा सर्वेक्षण
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम क्षेत्र में शामिल की गई पंचायतों में जल्द ही कूड़ा एकत्रित करने के लिए विशेष योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत सबसे पहले इन पंचायत क्षेत्रों में सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इसके बाद इन क्षेत्रों को भी डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा लोगों को अपने घरों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। इसे लेकर नगर निगम ऊना के कार्यकारी आयुक्त ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नगर निगम क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्थाएं बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कार्य शुरू कर दिया है। नगर निगम की तरफ से इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत जहां ऊना के शहरी क्षेत्र में पहले से डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन की योजना चल रही है। इस योजना का विस्तार आगामी दिनों में नगर निगम में शामिल हुई 12 पंचायतों में भी होगा। इस योजना के तहत पहले इन पंचायत क्षेत्रों में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही घरद्वार पर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद लोगों को अपने घर में सूखा और गीला कचरा अलग से करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। ।


कोट्स
नगर निगम क्षेत्र में शामिल क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को लेकर योजना तैयार की जा रही है। आगामी समय मेंं इन क्षेत्रों में भी डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना को शुरू किया जाना है। इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

महेंद्र पाल गुर्जर, कार्यकारी आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed