फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Doctor posts vacant at Bangana Hospital; health of 40,000 residents at risk.

Una News: बंगाणा अस्पताल में डॉक्टरों के पद रिक्त, 40 हजार आबादी की सेहत पर संकट

Sat, 10 Oct 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 10 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Doctor posts vacant at Bangana Hospital; health of 40,000 residents at risk.
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की कमी से स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठने लगे हैं। करीब 200 मरीजों की रोजाना ओपीडी वाले इस अस्पताल पर क्षेत्र की लगभग 40 हजार आबादी निर्भर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अस्पताल में पहले पांच चिकित्सक तैनात थे, लेकिन अब केवल दो ही सेवाएं दे रहे हैं। इसी तरह पांच नर्सों में से भी दो ही तैनात हैं। अस्पताल में एमडी विशेषज्ञ चिकित्सक भी नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आदेशों के अनुसार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना कार्यालय ने जनहित और प्रशासनिक आधार पर जारी विभिन्न श्रेणियों के प्रतिनियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। संबंधित कर्मचारियों को अपने मूल तैनाती स्थलों पर लौटकर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षकों और खंड चिकित्सा अधिकारियों को आदेशों का पालन कर अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा गया है। ये निर्देश कार्मिक विभाग के 17 जुलाई 2026 और स्वास्थ्य सेवा निदेशक के 14 अगस्त 2026 के पत्रों के संदर्भ में जारी किए गए हैं। वेतन बिल में संबंधित कर्मचारी की वास्तविक तैनाती और ड्यूटी का प्रमाण देना भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान विजय शर्मा, उपप्रधान अजय शर्मा, विजय सहगल, सुरेंद्र शर्मा, गुरचरण सिंह, मंजू सहगल, अजय शर्मा, विजय कुमार, संजय जोशी, पूजा देवी, मंजू, आरती, अभिलाष और पंचायत प्रधान विधि चंद सहित अन्य लोगों ने सरकार से चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के रिक्त पद भरने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश ने कहा कि चिकित्सकों और नर्सों की ड्यूटी सरकार के आदेशों के अनुसार लगाई जाती है। वहीं, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है और बंगाणा अस्पताल में चिकित्सकों व नर्सों की नियमित नियुक्तियां जल्द की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed