{"_id":"67eaaee297a299c14f024db4","slug":"do-quality-construction-work-within-the-stipulated-time-frame-agnihotri-una-news-c-93-1-una1002-150163-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान, तय समयसीमा में पूरे हों निर्माण कार्य : अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान, तय समयसीमा में पूरे हों निर्माण कार्य : अग्निहोत्री
Tue, 01 Apr 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में विकास और जनकल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। अधिकारी तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरे करें, ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके। वे सोमवार को बीटन गांव में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने निर्माणाधीन खेल मैदान और समाधि वाली कुटिया के अतिरिक्त भवन की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि कुछ महीने पूर्व उपमुख्यमंत्री ने स्वामी श्री अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) की समाधि स्थल पर आयोजित 25वें महानिर्वाण दिवस समारोह में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं।
इनमें 25 लाख रुपये की सहायता, 25 हजार लीटर क्षमता वाले पानी के टैंक का निर्माण और 1.51 लाख रुपये की व्यक्तिगत भेंट शामिल थीं। इसके अलावा, उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये भी स्वीकृत किए थे। अब उन्होंने अपनी घोषणाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
खेल मैदान के सुधार कार्य का निरीक्षण
बीटन में खेल मैदान के उन्नयन कार्य के निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस परियोजना के लिए 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है, जो मैदान के सुधार, चारदीवारी और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए उपयोग हो रही है। इसके बाद उन्होंने गोन्दपुर में प्राचीन टोबे के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और खेल सुविधाओं के विकास से क्षेत्र की समग्र प्रगति को बल मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन गांव में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन खेल मैदान एवं समाधि वाली कुटिया बीटन के अतिरिक्त भवन के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री ने कुछ महीने पूर्व बीटन में स्वामी श्री अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) की समाधि वाली कुटिया में स्वामी जी के 25वें महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। उन्होंने समाधि वाली कुटिया में विविध निर्माण कार्यों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी, साथ ही 25 हजार लीटर क्षमता वाले पानी के टैंक के निर्माण का आश्वासन दिया था। इसके अलावा, उन्होंने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में समाधि वाली कुटिया को 1.51 लाख रुपये की राशि भेंट की थी। इससे पूर्व भी उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये प्रदान किए थे।उपमुख्यमंत्री ने अपनी पूर्व घोषणाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बीटन में खेल मैदान के सुधार कार्य का निरीक्षण किया, इसके लिए 1.50 करोड़ रुपये से अधिक राशि स्वीकृत की जा चुकी है। यह धनराशि मैदान के सुधार, चारदीवारी के निर्माण और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए उपयोग की जा रही है।इसके उपरांत उन्होंने गोन्दपुर में प्राचीन टोबे के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और खेल सुविधाओं के विकास से क्षेत्र की समग्र प्रगति को बल दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं को प्राथमिकता पर पूरा किया जा रहा है, ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।