{"_id":"6ace96220e93319e00029e2b","slug":"do-not-hide-mental-distress-seek-help-from-experts-gopal-una-news-c-93-1-ssml1048-209626-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, विशेषज्ञों की मदद लें : गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, विशेषज्ञों की मदद लें : गोपाल
Wed, 14 Oct 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
ऊना। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पंडोगा में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा के दिशा-निर्देशों पर आयोजित शिविर में प्रशिक्षुओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी गई।
जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण ने तनाव, अवसाद और घबराहट जैसे लक्षणों की पहचान व प्रबंधन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना जरूरी है। मानसिक परेशानियों को छिपाने के बजाय खुलकर बात करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की मदद लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।
बीसीसी समन्वयक कंचन माला ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बिना किसी झिझक के सहायता लेने के लिए अनुकूल वातावरण बनाना इस दिवस का उद्देश्य है। आईटीआई के प्रधानाचार्य विशाल चौधरी ने भी प्रशिक्षुओं को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस दौरान 10 प्रशिक्षुओं ने भाषण और 20 ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।