{"_id":"655226c2e708d30a1a0b57c4","slug":"diwali-celebrated-by-distributing-sweets-and-bursting-crackers-in-the-district-una-news-c-92-1-bls1001-8573-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले में मिठाइयां बांट और पटाखे फोड़कर मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले में मिठाइयां बांट और पटाखे फोड़कर मनाई दिवाली
विज्ञापन
झंडूता बाजार में दुकानदारों को दिवाली की शुभकामनाएं देते विधायक जीतराम कटवाल। संवाद
लोगों ने एक-दूसरे को समृद्धि और खुशहाली की दी शुभकामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/झंडूता। जिले भर में प्रकाश का त्योहार दिवाली हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। देर रात तक आतिशबाजी से वातावरण गूंजता रहा। लोगों ने घरों, प्रतिष्ठानों और भवनों में श्री गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। लोग एक-दूसरे को समृद्धि और खुशहाली की शुभकामनाएं देते रहे।
पटाखों और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही। घरों में लोगों ने पारंपरिक पकवान बनाए। इस मौके पर नेता भी बाजारों में पहुंचे और लोगों को शुभकामनाएं दीं। झंडूता विधायक जीतराम कटवाल रविवार को झंडूता बाजार पहुंचे और लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वे दुकानदारों से मिले और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
जिले भर में शाम होते ही भव्य आतिशबाजी और पटाखे शुरू हो गए। हालांकि प्रशासन की ओर से इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए थे। इस अवसर पर लोगों ने मंदिरों में जाकर भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। साथ ही मंदिरों को भी भव्य तरीके से सजाया गया था। लोगों ने घरों में सुंदर रंगोली तैयार की थी। साथ ही एक दूसरे के साथ मिठाइयों का भी लेनदेन किया।
विज्ञापन
दुकानों में लोगों ने खूब खरीदारी की। कई दिनों से ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे दुकानदारों के चेहरों पर रौनक छाई रही। उपमंडलाधिकारी नागरिक झंडूता योग राज धीमान ने बताया कि क्षेत्र में दिवाली पर्व पर हर नागरिक ने प्रशासन के दिशानिर्देश और कानून का सही पालन किया। थाना प्रभारी झंडूता विनोद कुमार के अनुसार क्षेत्र में दिवाली पर्व पर शांति रही।