फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   District residents are scorching due to heat and sun, shower of relief in Bangana

Una News: लू और धूप की तपिश से झुलस रहे जिलावासी, बंगाणा में राहत की बौछार

Wed, 22 May 2024 03:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 22 May 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
District residents are scorching due to heat and sun, shower of relief in Bangana
दोपहर के समय जिला की सड़कें और बाजार पड़ने लगे सूने
विज्ञापन

अभी बारिश के नहीं आसार, 40 डिग्री से अधिक पारा रहने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना/बंगाणा। जिला में मंगलवार को भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। लोगों को सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक तेज धूप का सामना कर पड़ रहा। दोपहर के समय तो लोग घरों व कार्यस्थलों से बाहर निकलने में गुरेज कर रहे हैं। सड़कों पर भी सुबह और शाम के समय ही वाहनों की संख्या बढ़ रही है, जबकि दोपहर के समय सड़कों सूनी हो जाती हैं।
वहीं, जिला से अन्य हिस्सों के विपरीत बंगाणा क्षेत्र में 20 से 25 मिनट तक बारिश का दौर जारी रहा, जिससे तापमान में तो अधिक राहत नहीं मिली, लेकिन जंगलों में लगी आग को विराम लग गया। जानकारी के अनुसार जिला का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि यह बीते सोमवार के मुकाबले 0.6 डिग्री कम रहा, लेकिन गर्मी के अहसास में कोई कमी नजर नहीं आई। लोग धूप और लू से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से ढक रहे हैं। वहीं, दोपहिया वाहन पर सफर करने की बजाय अब लोग बसों में आना उचित मान रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, गर्मी के कारण शीतल पेय पदार्थों की मांग में तेजी आई है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, जूस, नींबू पानी,आइस क्रीम और हरी सब्जियों का सहारा ले रहे हैं। एक ओर जहां पूरा जिला भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। वहीं, बंगाणा क्षेत्र की पीपलू पंचायत धार में मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद 20 से 25 मिनट तक लगातार बारिश होती रही। स्थानीय लोगों में पीपलू पंचायत प्रधान महिंद्र राणा, बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, राजेश ठाकुर, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार, रिशु सहित अन्य लोगों ने कहा कि इस बारिश से जहां पर भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, पर जल रहे जंगलों की आग व धुएं से राहत भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में बारिश का अनुमान अभी नहीं है। ऐसे में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहेगा। हालांकि सुबह के समय अभी ठंडक बरकरार है।

विनोद शर्मा, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed