फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   District Council Elections: Maximum 11 candidates in the fray from Una Assembly Constituency

जिला परिषद चुनाव: ऊना विस क्षेत्र से सबसे ज्यादा 11 दावेदार मैदान में

Fri, 22 May 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 22 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
District Council Elections: Maximum 11 candidates in the fray from Una Assembly Constituency
ऊना। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में जिला ऊना के सदर विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद के सबसे ज्यादा दावेदार चुनावी मैदान में उतरे हैं। ऊना विधानसभा क्षेत्र में 11 दावेदारों ने चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोकी है। वहीं गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भी दोनों दलों की स्थिति ठीक नहीं है। 10 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के टक्का वार्ड में भाजपा और कांग्रेस में अपनों में ही टकराव होने जा रहा है। जिला के 17 वार्डों के लिए चुनावी रण में 45 उम्मीदवार उतरे हैं। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मुबारिकपुर वार्ड में भी भाजपा के लिए उनके ही संगठन के पदाधिकारी भाजपा समर्थित उम्मीदवार के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। जिसके चलते भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस संदर्भ में संगठन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाने के लिए अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के टक्का वार्ड में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के सामने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का बेटा चुनावी मैदान में उतरा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के लिए भी स्थिति यहां असहज बनी हुई है। इस वार्ड में दोनों दलों के लिए अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय उतरे किसी भी दल का खेल बिगाड़ने में अहम भूमिका में देखे जा रहे हैं। जिला परिषद के चुनाव में भाजपा के वर्तमान से लेकर पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री तक की प्रतिष्ठा दांव पर है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के लिए भी मंत्री से लेकर विधायक तक की साख का सवाल बना हुआ है। इन चुनावों से ही विधानसभा 2027 के चुनावों की भी रूपरेखा की तस्वीर साफ होती नजर आएगी।
विज्ञापन


ब्लॉक अंब से सबसे कम 7 उम्मीदवार
ब्लॉक गगरेट से 10, ब्लॉक बंगाणा से 8, ब्लॉक ऊना से 11, ब्लॉक अंब से 7, ब्लॉक हरोली से जिला परिषद सदस्य के लिए 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed