फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   district administration open receipt counter for people in chintpurni temple parisar

बारिश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास शुरू करवाई दर्शन पर्ची

Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
district administration open receipt counter for people in chintpurni temple parisar
रविवार को बारिश के चलते डीसी के आदेशों के बाद चिंतपूर्णी मंदिर के नजदीक दी जा रही दर्शन पर्ची। सं? - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को भारी बारिश और ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला धीमी गति से जारी रहा हे। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को दुकानें बंद रहने के कारण प्रसाद लेने में परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, कई दुकानदार चोरी छिपे दुकानों से प्रसाद बेचते भी दिखे।
विज्ञापन

इस बीच, रविवार को कई श्रद्धालु बिना दर्शन पर्ची के मंदिर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने उन्हें दर्शन पर्ची लेने के लिए वापस भेजा। यह मामला डीसी राघव शर्मा के ध्यान में लाया गया तो उन्होंने बिना देर किए दर्शन पर्ची काउंटर को शंभू बैरियर से हटाकर मंदिर के नजदीक लगवा दिया। जिससे श्रद्धालुओं को बारिश और कड़ाके की ठंड में मंदिर जाने के लिए दर्शन पर्ची की सुविधा मंदिर के नजदीक मिल पाई।
विज्ञापन

वहीं, होमगार्ड इंचार्ज एसपीसी सुरेश कुमार और पीसी पूर्ण सिंह खुद रविवार को सारी व्यवस्था का निरीक्षण करते नजर आए। बारिश के चलते इस रविवार को भी श्रद्धालुओं की संख्या में बेहद कमी दर्ज की गई। श्रद्धालुओं को चंद मिनटों में ही मां के दरबार में माता रानी के दर्शन करने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीसी राघव शर्मा ने कहा कि रविवार को लगातार बारिश लगी हुई थी और कई श्रद्धालु बिना दर्शन पर्ची के मंदिर आ रहे थे। उन्हें बारिश में दर्शन पर्ची के लिए दूर लगाए गए दर्शन पर्ची काउंटर पर जाना पड़ रहा था। इसलिए बारिश के मौसम के चलते श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक दर्शन पर्ची काउंटर को मंदिर के नजदीक ही लगवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed