फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Distributed shoes, sweaters and socks to migrant children

Una News: प्रवासी बच्चों को बांटे जूते, स्वेटर और जुराबें

Thu, 09 Jan 2025 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Distributed shoes, sweaters and socks to migrant children
शिक्षा सुधार समिति के कार्यक्रम में पहुंचे उपायुक्त
विज्ञापन

कहा, जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए हर वक्त हूं तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। शिक्षा सुधार समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी बच्चों को सर्दी की मौसम से बचाव के लिए 325 जूते, स्वेटर और जुराबें बांटी गईं। कार्यक्रम नौण मंदिर ईसपुर में हुआ। इसमें 10 एनआरएसटी और 38 अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने उपस्थिति दर्ज करवाई। उपायुक्त ऊना ने बच्चों को जरूरी सामग्री वितरित की और उनके साथ खूब मस्ती भी की। उपायुक्त ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। अगर किसी बच्चे की पढ़ाई में मदद की आवश्यकता है तो वह हर समय मौजूद हैं। शिक्षा सुधार समिति शानदार कार्य कर रही है। समिति पदाधिकारियों को किसी भी समय मदद की आवश्यकता है तो वे उन्हें बताएं। तुरंत प्रभाव से मदद दी जाएगी। शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग ने बताया कि कार्यक्रम में 325 जूते, स्वेटर और जुराबें बांटी गईं। मौके पर 125 विद्यार्थियों को सामग्री का वितरण किया गया। जबकि, करीब 180 बच्चों को उनके अध्यापकों के माध्यम से सामग्री बांटी गई। इस मौके पर बच्चों व अन्य अतिथियों के खानपान की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान भाटिया ने नशे के खिलाफ गाना गाकर समां बांध दिया। इस मौके पर शिक्षा सुधार समिति के अध्यक्ष चित विलास पाठक, सुच्चा सिंह कंग महासचिव, विशाल पाठक, सूरज पाठक, सेवानिवृत्त डायरेक्टर तकनीकी शिक्षा भारद्वाज, केके लद्दाखी, चारू शर्मा प्रधानाचार्य डाइट, तहसीलदार ईसपुर, उपायुक्त ऊना के साथ आए सांख्यान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed