फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Distribute seeds of improved varieties of cabbage and mustard to farmers.

Una News: किसानों को गोभी और सरसों की उन्नत किस्म का बीज बांटे

Sun, 06 Oct 2024 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 06 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Distribute seeds of improved varieties of cabbage and mustard to farmers.
बंगाणा में सरसों का बीज लेने आए लोग।संवाद
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत तनोह, धुंदला, हटली में सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के शिवालय हिल एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एक्सटेंशन सेंटर कांगड़ा के वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत किस्म का गोभी और सरसों का बीज निशुल्क वितरित किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आदर्श वाला और तकनीकी सहायक राकेश कुमार ने किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों और बीजों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। बंगाणा के लगभग 55 किसानों को पांच हेक्टयर भूमि पर परीक्षण के लिए जीएस-C7 और एचपीसीएस-1 किस्म के बीज वितरित किए गए। यह बीज फ्रंट लाइन डेमोंसट्रेशन योजना के तहत दिया गया, जिसका उद्देश्य कृषि उत्पादकता को बढ़ाना और किसानों की आय में सुधार करना है। कार्यक्रम में स्थानीय उपप्रधान नरेंद्र, वार्ड सदस्य जयवीर, महिला मंडल सासन की प्रधान रजनी वाला और पंचायत समिति बंगाणा के सदस्य जोगिंद्र देव आर्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed