{"_id":"69e38b7f9500149c2606c676","slug":"dispute-over-training-fees-allegations-of-scuffle-una-news-c-93-1-ssml1048-188614-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रशिक्षण फीस को लेकर विवाद, हाथापाई के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रशिक्षण फीस को लेकर विवाद, हाथापाई के आरोप
Sun, 19 Apr 2026 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
ऊना। भरवाईं स्थित एक ब्यूटी सैलून में प्रशिक्षण फीस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ गया है और मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस थाना चिंतपूर्णी में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूपाली विज (28) निवासी गांव छपरोह, तहसील अंब जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह भरवाईं में मेकओवर सैलून व अकादमी चलाती है, जहां युवतियों को पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाता है। शिकायत में बताया गया कि मंजू वाला (37) निवासी गांव उझे, तहसील जसवां जिला कांगड़ा 11 अगस्त 2025 से उनके यहां प्रशिक्षण ले रही थी। प्रशिक्षण के लिए 70 हजार रुपये फीस तय हुई लेकिन आरोपी महिला ने केवल 19 हजार रुपये ही जमा करवाए और शेष 51 हजार रुपये देने से इनकार करती रही। रूपाली विज का आरोप है कि 15 अप्रैल 2026 को मंजू वाला सैलून में आई और गाली-गलौज व हाथापाई की।
वहीं, दूसरी ओर मंजू वाला ने भी पुलिस में शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसने प्रशिक्षण के लिए करीब 44 हजार रुपये जमा करवाए थे। 15 अप्रैल को सैलून में सर्टिफिकेट लेने के दौरान भुगतान को लेकर कहासुनी हो गई। मंजू वाला के अनुसार 17 अप्रैल को जब वह अपने भाई विवेक और मासी के साथ पूछताछ के लिए पुलिस थाना चिंतपूर्णी पहुंची तो वहां रूपाली विज के भाई अर्जुन विज ने उसके भाई के साथ मारपीट की और रूपाली विज ने भी उसके साथ धक्का-मुक्की की।
डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।