{"_id":"68921355aad9f8e2a20a21c8","slug":"dispute-between-two-parties-over-flying-drone-in-nangal-khurd-una-news-c-93-1-ssml1048-161464-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नंगल खुर्द में ड्रोन उड़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नंगल खुर्द में ड्रोन उड़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन
दराट से किया हमला, बाजू पर आई चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत नंगल खुर्द गांव में ड्रोन उड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से मारपीट के आरोप लगे हैं और दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायतें सौंपी हैं। जानकारी के अनुसार नंगल खुर्द के पूर्व प्रधान और हिमकैप्स संस्थान के उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने शिकायत में बताया कि आरोपी रोहित कटवाल, जो सोशल मीडिया हैंडलर है, अपने साथियों हर्ष और दीपक के साथ मंगलवार को गांव में ड्रोन से वीडियो शूट कर रहा था। जब सुमित शर्मा ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने दराट से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सुमित शर्मा की बाजू पर चोट आई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद रोहित और हर्ष मौके से भाग गए, जबकि दीपक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। वहीं, दूसरी ओर रोहित कटवाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ नंगल खुर्द आया हुआ था, तभी सुमित शर्मा ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। रोहित का आरोप है कि मामला गर्माने पर वह किसी तरह मौके से निकलकर भाग गया, लेकिन सुमित शर्मा और उनके साथियों ने दीपक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। रोहित ने सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है और मामले की आगामी जांच जारी है।