फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dispute between husband and wife over taking their three-year-old daughter along.

Una News: तीन वर्षीय बेटी को साथ ले जाने पर पति-पत्नी के बीच विवाद

Wed, 07 Oct 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dispute between husband and wife over taking their three-year-old daughter along.
अंब(ऊना)। अंब थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते एक गांव के स्कूल में तीन वर्षीय बेटी को साथ ले जाने की बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने पति पर स्कूल परिसर में मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह लगभग 11 बजे की है। क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी को लेने पहुंची थी। जब महिला ने बच्ची को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, तो स्कूल स्टाफ ने उसे पहचान न होने के चलते रोक दिया। स्कूल प्रबंधन का कहना था कि महिला उनके लिए अपरिचित है, इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्ची को सीधे उनके हवाले नहीं किया जा सकता। इसके तुरंत बाद स्कूल स्टाफ ने फोन कर बच्ची के पिता को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही बच्ची का पिता भी तुरंत स्कूल पहुंच गया। महिला का आरोप है कि पति ने स्कूल पहुंचते ही उसके साथ बहस शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि पति के साथ चल रहे पारिवारिक मनमुटाव के चलते वह कुछ समय से अपने मायके में अलग रह रही है जबकि उनकी तीन वर्ष की बेटी पिता के पास ही रह रही थी। इसी बच्ची को अपने साथ ले जाने के लिए वह बुधवार सुबह स्कूल पहुंची थी। घटना के बाद पीड़ित महिला ने अंब थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि महिला की तरफ से मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed