{"_id":"675037f76ba312e9c50a88eb","slug":"discussion-on-possibilities-of-cultivation-of-gerbera-flowers-in-himachal-una-news-c-93-1-ssml1048-140076-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हिमाचल में जरबेरा फूलों की खेती की संभावनाओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हिमाचल में जरबेरा फूलों की खेती की संभावनाओं पर की चर्चा
विज्ञापन
ऊना और हमीरपुर के बागवानी अधिकारियों का दल बंगलूरू में कर रहा अध्ययन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना और हमीरपुर जिले के 11 अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बागवानी विभाग ऊना के उपनिदेशक डॉ. केके भारद्वाज और हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर के नेतृत्व में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए बंगलूरू (कर्नाटक) के दौरे पर है। इस दल ने बुधवार को वहां फ्लोरेंस फ्लोरा कंपनी का दौरा किया और हिमाचल के मैदानी इलाकों में जरबेरा फूलों की खेती की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। फ्लोरेंस फ्लोरा कंपनी जरबेरा पौध तैयार कर हिमाचल सहित अन्य राज्यों के बागवानों को उपलब्ध कराती है। विशेषज्ञों का कहना है कि हिमाचल मैदानी इलाकों में जरबेरा फूलों की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं।
बॉक्स
फूलों की खेती को प्रोत्साहित कर रही हिमाचल सरकार
प्रदेश सरकार बागवानों को फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही अधिकारियों को भी अध्ययन विजिट पर भेजा जा रहा है ताकि वे अन्य राज्यों और कंपनियों से नई जानकारी और तकनीकों का अध्ययन कर सकें।
वहीं सरकार लोगों को पॉलीहाउस लगाने पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान कर रही है। जबकि, पॉलीहाउस में फूलों की खेती पर 50 प्रतिशत का अनुदान भी उपलब्ध है। जरबेरा की खेती के लिए एक हजार वर्ग मीटर के पॉलीहाउस में करीब 6000 पौधे लगाए जा सकते हैं। इनसे 9-10 महीने में बागवान 6-8 लाख रुपये तक की आय अर्जित कर सकते हैं। बंगलूरू गए प्रतिनिधिमंडल में दोनों जिलों के बागवानी अधिकारी अजय कुमार, उषा सोंखले, सूरज कश्यप, अमित कुमार, सुमन भाटिया, शिव भूषण, वीरेंद्र कुमार, अनुपम शर्मा, और मोहम्मद अरशद शामिल हैं।