फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Discussing the most serious mental health issue, such as suicide

Una News: आत्महत्या जैसे सबसे गंभीर मानसिक स्वास्थ्य मुद्दे पर चर्चा

Sat, 29 Nov 2025 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Discussing the most serious mental health issue, such as suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना ने 7 से 28 नवंबर तक आयोजित काउंसलिंग और वेलनेस शृंखला का सफलतापूर्वक समापन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों के मानसिक कल्याण को बढ़ावा देना था। शृंखला में ऊना के सरकारी क्षेत्रीय अस्पताल के मनोचिकित्सकों की ओर से प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर सत्र आयोजित किए गए। 7 नवंबर को डॉ. नवदीप जोशी ने मादक द्रव्य दुरुपयोग के जोखिम और रोकथाम पर बात की। 14 नवंबर को डॉ. हर्ष गर्ग ने व्यावहारिक लत और इसके नियंत्रण पर चर्चा की। 21 नवंबर को डॉ. जोशी ने मूड डिस ऑर्डर्स पर जानकारी दी। 28 नवंबर को डॉ. गर्ग ने आत्महत्या और उसकी रोकथाम जैसे युवाओं को प्रभावित करने वाले सबसे गंभीर मानसिक स्वास्थ्य मुद्दे पर बात की। सभी सत्रों में विद्यार्थियों, संकाय और औषधालय कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस पहल का आयोजन डॉ. अश्विनी कुमार मालवीय, डॉ. ऋषभ देव पांडे और डॉ. अंकुर ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed