फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Digitil number plate install on house in Una

अंब में हर घर के बाहर लगेगी डिजिटल नंबर प्लेट

Thu, 23 Dec 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Digitil number plate install on house in Una
डाटा जुटाने के लिए नगर पंचायत जल्द शुरू करेगी सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। नगर पंचायत अंब में अब हर घर को डिजिटल पहचान मिलेगी। नगर पंचायत की ओर से हर घर को नंबर देकर डिजिटल नंबर प्लेट लगाई जाएगी। इसके साथ ही हर घर का पूरा डाटा नपं के पास डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा। इसका उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जा सकेगा।

नपं इसके लिए जल्द ही वार्ड नौ में सर्वे कार्य शुरू करेगी। नपं अंब की अध्यक्ष इंदू धीमान ने बताया कि क्षेत्र के हर घर के पर 6-3 इंच की डिजिटल नंबर प्लेट लगाई जाएगी और घरों को नंबर दिए जाएंगे। इसके साथ ही हर घर-दुकान और अन्य व्यवसायिक भवन का डाटा एकत्र करने के लिए जल्द नगर पंचायत की तरफ से सर्वे किया जाएगा। इसके लिए नपं की तरफ से 60 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इस सर्वे के माध्यम से हर परिवार से संबंधित जानकारी को जुटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस डाटा के माध्यम से चुनाव, डाक, असेसमेंट वर्क, सर्वे एंड सेटेलमेंट वर्क, राशन कार्ड, टैक्स एकत्र करने, बिजली, पुलिस पहचान, मतदान, प्रशासनिक, राष्ट्रीय साक्षरता, परिवार कल्याण योजनाओं, टैक्स कलेक्शन, बेरोजगार परिवार सदस्य, कृषि की भूमि, आवासीय भूमि, अदालती केस, सरकारी लोन, पारिवारिक व्यस्क और नाबालिग संग्रह कार्य, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यक्रम से संबंधित कार्यों में एकत्र डाटा का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed