फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   died with own gun

बंदूक से अचानक चली गोली, युवक की मौत

Mon, 21 Nov 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं/चिंतपूर्णी
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं/चिंतपूर्णी Updated Mon, 21 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
died with own gun
मृत

चिंतपूर्णी थाना के तहत गांव मवा में एक युवक की बंदूक से अचानक गोली चलने पर मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह पुत्र विजय सिंह (26) निवासी मवा चिंतपूर्णी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक को साफ कर रहा था कि इसी दौरान गलती से फायर हो गया और गोली उसके पेट में जा लगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंजीत सिंह निवासी मवा चिंतपूर्णी रविवार को अपने घर में रखी पिता की लाइसेंसी बंदूक को साफ कर रहा था। बंदूक में गोलियां भरी हुई थीं। बंदूक को साफ करते अचानक गलती से गोली चल गई, जो उसके पेट में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत लहूलुहान हालत में डीएमसी लुधियाणा अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान मंजीत ने रविवार देर सायं दम तोड़ दिया। मृतक होशियारपुर स्थित एक निजी कंपनी में कार्य करता था और युवक का पिता भरवाईं स्थित एक बैंक में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


दर्दनाक हादसा होने से गांव में शोक की लहर छा गई है। मृतक शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि बंदूक की गोली लगने से युवक की मौत हुई है। मामले को लेकर मृतक के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed