फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   died in Kubait, appeal for judstice

कुवैत में देहलां के युवक की संदिग्ध मौत

Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
died in Kubait, appeal for judstice
कुवैत में युवक की मात के मामले में डीसी को ज्ञापन सांपते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

कुवैत में देहलां गांव के युवक की संदिग्ध मौत को लेकर ग्रामीणों ने केंद्रीय विदेश मंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। वीरवार को मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने एकत्रित होकर उपायुक्त ऊना यूनुस के माध्यम से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ज्ञापन प्रेषित किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विदेश में उनके लाडले की साजिश के तहत हत्या हुई है। मृतक सुखविंद्र सिंह के पिता शिंगारा सिंह ने बताया कि उनका बेटा पिछले एक वर्ष से कुवैत में एक कंपनी में कार्यरत था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को कुवैत की एक निजी कंपनी की ओर से सूचित किया गया कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है, जिसका शव बाथरूम से बरामद किया गया। शिंगारा सिंह ने बताया कि सुखविंद्र के साथ कुवैत में उनके कई रिश्तेदार और गांव का एक युवक गुरनाम सिंह भी कार्यरत है, जिन्होंने सुखविंद्र सिंह की मौत के फोटो भेजे और बताया कि जून में सुखविंद्र सिंह की कंपनी में कार्यरत कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। युवकों ने सुखविंद्र को जान से मारने तक की धमकी दी थी।
विज्ञापन


सुखविंद्र के पिता शिंगारा सिंह ने केंद्रीय मंत्री से उनके बेटे की मौत की जांच करवाने की गुहार लगाई है, जिससे उनके बेटे को न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि कुवैत से गांव के युवक गुरनाम सिंह ने सुखविंद्र के शव को भारत लाया। 25 जुलाई को सुखविंद्र सिंह का शव विदेश से देहलां गांव लाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, उपायुक्त ऊना यूनुस ने पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed