फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dhandhadi Panchayat will become ideal, two storey building being built with Rs 1.14 crore

Una News: धंधडी पंचायत बनेगी आदर्श, 1.14 करोड़ से बन रहा दो मंजिला भवन

Fri, 14 Feb 2025 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Dhandhadi Panchayat will become ideal, two storey building being built with Rs 1.14 crore
सरकारी भूमि से अवैध कब्जे छुड़वाकर हर्बल बगीचे किए तैयार
विज्ञापन

सरकारी पैसा खर्च करने में अंब ब्लॉक में दूसरे नंबर पर आंकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। अंब ब्लॉक के तहत आने वाली धंधडी पंचायत विकास के मामले में नए आयाम स्थापित कर रही है। धंधड़ी गांव पहले टकारला पंचायत के अंतर्गत आता था। लेकिन, पिछले चुनाव से पहले अलग पंचायत का गठन हुआ, जो अब धंधड़ी पंचायत के नाम से जाना जाता है। पशुपालन विभाग से रिटायर्ड डायरेक्टर डॉ. प्रियदर्शिनी को पंचायत का प्रधान चुना और मदन लाल को उपप्रधान चुना। अपने कार्यकाल में प्रधान व उप प्रधान की मेहनत रंग ला रही है। नई पंचायत के गठन के बाद अभी तक पंचायत कार्यालय एक सराय में चल रहा है। प्रधान ने बताया कि लगभग एक करोड़ 14 लाख की लागत से पंचायत भवन बन रहा है। भवन दो मंजिला होगा। अभी तक पहली मंजिल का कार्य चल रहा जो 31 मार्च तक पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा। प्रधान ने बताया कि हमने लोगों से शांतिप्रिय तरीके से सरकारी भूमि से अवैध कब्जे छुड़वाकर वहां पर हर्बल बगीचे तैयार किए हैं। इसमें हरड़, बहेड़ा, आंवला, चंदन, आदि पौधे लगवाए हैं। इसके साथ चार अमृत सरोवर बनाए हैं और गांव के लगभग सभी रास्ते पक्के कर दिए हैं। सभी कार्य मनरेगा के तहत करवाए हैं। मनरेगा कार्यों में औरतों का सबसे ज्यादा योगदान है। प्रधान ने बताया कि गांव पिछड़ा हुआ है। अपने कार्यकाल में औरतों के 16 ग्रुप बनाकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग जिन लोगो के पास पक्के मकान नहीं है, सभी के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनवा दिए है। पंचायत अंब ब्लॉक में विकास कार्य करवाने और फंड खर्चने में दूसरे नंबर पर रही है। प्रधान ने बताया कि पंचायत की पूरी टीम में उपप्रधान मदन लाल, कांता देवी, शकुंतला देवी, कृष्णा देवी, संतोष देवी, ज्योति देवी, सभी वार्ड पंच इन सभी का सरकारी योजना को लोगों तक पहुंचाने में पूरा योगदान रहता है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 16 लाख की लागत से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट भी लगवाया है। इसका स्ट्रक्चर तैयार हो गया है। मशीनरी आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed