{"_id":"66de091ad2e831e8a70230d4","slug":"dhamandari-school-winner-in-chess-and-dhundla-school-winner-in-kho-kho-una-news-c-93-1-ssml1047-132616-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शतरंज में धमांदरी और खो-खो में धुंदला स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शतरंज में धमांदरी और खो-खो में धुंदला स्कूल विजेता
Mon, 09 Sep 2024 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
नारी(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का में चल रही तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि उपशिक्षा निदेशक राजेंद्र कौशल व भारतीय वॉलीबाल टीम के पूर्व कप्तान सुरजीत सिंह राणा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रही टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसएमसी व स्कूल स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल-टॉप व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विवेक शर्मा ने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है।
प्रतियोगिता में शतरंज का फाइनल मुकाबला रावमापा धमांदरी और राजकीय उच्च विद्यालय तनोह के बीच खेला गया। इसमें रावमापा धमांदरी स्कूल विजेता रहा। कुश्ती प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता का खिताब रावमापा थानाकलां के नाम रहा, जबकि रावमापा बसाल रनरअप रहा। खो-खो प्रतियोगिता में रावमापा धुंदला विजेता और रावमापा मंदली उपविजेता रही। वॉलीबाल में रावमापा बंगाणा ने रावमापा अरलू को मात देकर विजेता का खिताब जीता। कब्बड्डी प्रतियोगिता में रावमापा थानाकलां विजेता और रावमापा बुधान उपविजेता रहे। बैडमिंटन के मुकाबलों डीएवी लठियाणी ने रावमापा बंगाणा को हराकर विजेता का खिताब जीता। विवेक शर्मा ने अपनी ओर से स्कूल के लिए 5100 रुपये की राशि प्रदान की। स्कूल प्रधानाचार्य वरिंद्र कपिल ने तीन दिनों में हुई खेल प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विवेक जसवाल, पीआर भाटिया, जगरूप राणा, यशपाल सिंह, अरूण शर्मा, प्रवीण कुमार, डीपीई असीम कुमार, रमन कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।