{"_id":"5738af124f1c1b6c17ac71b5","slug":"devotees-in-jagaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारी रात गूंजते रहे मां के जयकारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारी रात गूंजते रहे मां के जयकारे
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 15 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
जागरण में माजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद के वार्ड नंबर दो गुरुसर मुहल्ला में मईया जी असीं नौकर तेरे कमेटी ऊना की ओर से 20वां विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मां के भवन में मां ज्वालामुखी से ज्योति लाई गई थी। जागरण में सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भी मां का आशीर्वाद लिया। जागरण की शुरुआत गुरप्रीत गुप्पी एंड पार्टी ने की।
विज्ञापन
गणेश वंदना के बाद गुप्पी ने कई मंत्रमुग्ध करने वाली भेंटें प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मां भगवती के साथ जोड़े रखा। इसके बाद गायक जोली ने बांह फड़ के नचा ले माए नी मैंनू, मैंनू नचना नी आंदा, आजो सारे नच्चिए, भोले दी बारात आई, घर आजा सिद्ध जोगी तैनूं रतना वाजां मारदी सहित कई भेंटें गाकर श्रद्धालुओं को झूूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद सूफी गायक गुरी धारीवाल ने सूफियाना अंदाज में मां के दरबार में हाजिरी लगाते हुए जब सामने होवे यार तां नचना पैंदा ए, वाह वाह रे मौज फकीरां दी, जित्थे कहूगां चलूगी तेरे नाल टिकटां दो लै लईं पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद जागरण का समापन गुरप्रीत गुप्पी एंड पार्टी ने तारा रानी की कथा से किया। पंडित विजय ने पूजा अर्चना की और डा. जगदीशवर कंवर ने कन्या पूजन किया। इस अवसर पर पार्षद पवन कपिला, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, पूर्ण जनैजा, हरिओम गुप्ता, विशाल, गुरेंद्र, कमल चौधरी, डॉ. राज, राजन अग्रवाल, राजेश कुक्कू, बलविंद्र गोल्डी, राजीव भनोट, नवदीप कश्यप, ओंकार शर्मा, राजेश, रवि कुमार, सागर, राजकुमार पठानिया, नवीन कालू, प्रेम, मुकेश, विकास, सोढी, मंजीत, नितीश, तरसेम शर्मा, विनय शर्मा, मोहन लाल मोहनी, रजनीश लुंबा, राकेश कुमार नीलू, सौरभ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन