फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees immersed in devotion in the kirtan of Khatu Shyam and Salasar Balaji.

Una News: खाटू श्याम और सालासर बालाजी के कीर्तन में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

Mon, 01 Jun 2026 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Jun 2026 04:41 AM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in devotion in the kirtan of Khatu Shyam and Salasar Balaji.
संतोषगढ़ में आयोजित खाटू श्याम कीर्तन दरबार में प्रस्तुति देते हुई भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ।
संतोषगढ़ (ऊना)। श्याम मित्र मंडल ऊना के तत्वावधान में खाटू श्याम और सालासर बालाजी का भव्य कीर्तन शनिवार रात संतोषगढ़ के इंद्र पैलेस में आयोजित किया गया। कीर्तन महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय कलाकार नमिश बस्सी ने गणेश वंदना से किया। उन्होंने ‘मेरी बात बन रही है तेरी बात करते-करते’, ‘सरकार तेरी सरकारी में’, ‘करते हो तुम कन्हैया’ और ‘श्याम धणी का जयकारा’ सहित कई भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उत्तर प्रदेश के बरेली से पहुंचीं अंजलि द्विवेदी ने ‘राम सियाराम’, ‘ये खाटू वाले का दरबार है’, ‘तेरे दर पे आने को जी चाहता है’, ‘भक्तों के घर सांवरे आते-जाते रहा करो’, ‘दिल चोरी साड्डा हो गया खाटू के मंदिर में’ और ‘जो हार के दर पे आता मेरा श्याम उसे गले लगाता’ जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा परिसर श्याम नाम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सोने-चांदी से सुसज्जित मेहंदीपुर और सालासर बालाजी के स्वरूप श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष केंद्र बने रहे। भव्य सजावट और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। कीर्तन महोत्सव का समापन आरती के साथ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारी मुकेश बस्सी, अंकुश बस्सी, हितेश बस्सी, अंकुश वशिष्ठ, परीक्षित चब्बा, प्रदीप कौशल, अजय जगोता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

संतोषगढ़ में आयोजित खाटू श्याम कीर्तन दरबार में प्रस्तुति देते हुई भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ।

संतोषगढ़ में आयोजित खाटू श्याम कीर्तन दरबार में प्रस्तुति देते हुई भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed