फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees celebrate Krishna Janmashtami in Lathiani

Una News: लठियाणी में कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 04 Feb 2026 05:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Devotees celebrate Krishna Janmashtami in Lathiani
लठियाणी (ऊना)। श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जैसे ही कथावाचक आचार्य पंकज शास्त्री ने कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के जयकारों से गूंज उठा। भक्ति के रंग में पूरा पंडाल डूबा रहा। कथा के दौरान भगवान के जन्म की जीवंत झांकी सजाई गई। वासुदेव की ओर से नन्हे कान्हा को टोकरी में लेकर यमुना पार करने के दृश्य ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। कथावाचक ने कृष्ण जन्म के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। कृष्ण का जन्म केवल एक घटना नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश है। इस मौके पर कांता देवी, अनीता देवी, सोनू, राजेश मिंटू व संजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed