फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees called the scuffle at Maa Chintapurni temple shameful

Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर में हाथापाई को श्रद्धालुओं ने बताया शर्मनाक

Wed, 18 Jun 2025 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Devotees called the scuffle at Maa Chintapurni temple shameful
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में बीते सोमवार को मंदिर गर्भगृह के अंदर सुरक्षाकर्मी और पुजारी के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्रद्धालुओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। श्रद्धालुओं ने मंदिर के अंदर हुई इस घटना को निंदनीय और शर्मनाक बताया है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं मंदिर जैसे धार्मिक स्थल में नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं में सोमनाथ, बलबीर चंद, रोहन भारद्वाज, पवन ठाकुर, आशीष कुमार सहित अन्य ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो इससे लाखों श्रद्धालुओं में गलत संदेश जाता है। श्रद्धालुओं का तर्क है कि लोग चिंतपूर्णी मंदिर में आस्था से आते हैं। जब ऐसी घटनाएं एक धार्मिक स्थल में होती हैं तो इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। श्रद्धालुओं ने सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट लिखकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ज्यादातर श्रद्धालुओं का यही मत था कि माथा टेक रहे श्रद्धालुओं के सामने हाथापाई की यह घटना नहीं होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed