फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees are immersed in devotion during the Srimad Bhagwat Katha.

Una News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर

Wed, 15 Oct 2025 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
Devotees are immersed in devotion during the Srimad Bhagwat Katha.
नंदपुर (ऊना)। अंब क्षेत्र की कलरूही पंचायत में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री ने अजामिल चरित्र का भावपूर्ण और हृदयस्पर्शी वर्णन करते हुए बताया कि मनुष्य चाहे कितना भी पापी क्यों न हो, यदि वह जीवन के अंतिम क्षणों में भी भगवान का नाम स्मरण करे तो उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। भगवान के नाम की महिमा असीम है। आवश्यक है केवल निर्मल भावना और श्रद्धा। शास्त्री ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म यह संदेश देता है कि जब धर्म पर संकट आता है, तब भगवान स्वयं अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं और धर्म की पुनर्स्थापना करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में सत्य, प्रेम और सेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा के अंत में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जा रही है, जिसका समापन 18 अक्तूबर को हवन और पूर्णाहुति के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed