{"_id":"67349324913bd8fe100e4fac","slug":"development-work-will-be-done-in-ball-school-with-rs-9-lakh-vivek-una-news-c-93-1-una1002-138182-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉल स्कूल में 9 लाख से होंगे विकास कार्य : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉल स्कूल में 9 लाख से होंगे विकास कार्य : विवेक
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान प्रस्तुति देती छ
बैडमिंटन कोर्ट, दो स्ट्रीट लाइट और खेल मैदान के लिए 10 लाख की घोषणा
विधायक बोले- लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करें छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉल एवं चरोला स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में विधायक विवेक शर्मा ने शिरकत की। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नृत्य कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। विधायक विवेक शर्मा ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे ही राष्ट्र की प्रगति का आधार हैं। उनकी शिक्षा और समर्पण से ही समाज का संपूर्ण विकास संभव है। इसके बाद विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बॉल स्कूल में विकास कार्यों के लिए 9 लाख, एक बैडमिंटन कोर्ट, दो स्ट्रीट लाइट और 10 लाख खेल मैदान को देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के खानपान के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा की।