फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Development work stalled, disaster affected people wandering, government celebrating: Kanwar

विकास कार्य ठप, आपदा प्रभावित भटक रहे, सरकार मना रही जश्न : कंवर

Thu, 11 Dec 2025 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Development work stalled, disaster affected people wandering, government celebrating: Kanwar
ऊना। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में जुबानी जंग फिर तेज हो गई है। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मंडी में आयोजित समारोह को लेकर विपक्ष ने तीखा हमला बोला है। पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जब प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हों, आपदा प्रभावित लोग राहत के लिए दर-दर भटक रहे हों और सरकारी मशीनरी बदहाल हो, तब उत्सव मनाना जनता के साथ मजाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जयराम ठाकुर कार्यकाल की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में पूरी तरह नाकाम रही है और अब उन्हीं कार्यों को अपना बताकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। कंवर ने अपने क्षेत्र कुटलैहड़ में विकास कार्य शून्य रहने को लेकर दो विधायकों पर भी निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि राजनीतिक अपरिपक्वता छिपाने के लिए उम्र पर टिप्पणी करना स्तरहीन राजनीति की मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed