फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Pradhan of Raipur Sahodan received death threat

Una News: रायपुर सहोडां के उपप्रधान को मिली जान से मारने की धमकी

Sat, 19 Apr 2025 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Deputy Pradhan of Raipur Sahodan received death threat
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ऊना से की शिकायत
विज्ञापन

नशा निवारण केंद्र पर लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊमा। जिले के रायपुर सहोड़ा ग्राम पंचायत के उपप्रधान हरदीप सिंह ने जिला प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें उसने जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके गांव में दो नशा निवारण केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों को पंचायत की ओर से एनओसी न देने पर उनके संचालक ने जान से मारने की धमकी दी है। इस संदर्भ में शनिवार को ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश ऊना और पुलिस अधीक्षक ऊना को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने नशा निवारण केंद्र के संचालक पर उसे जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। गांव के उप प्रधान हरदीप सिंह ने बताया कि पंचायत की ओर से नशा निवारण केंद्र चलाने के लिए पंचायत की ओर से एनओसी न देने के बाद उन्हें इस एवज में जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस संदर्भ में संज्ञान लेने के आग्रह किया है।


उपायुक्त ने किया नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण
शिकायत पत्र मिलने के बाद उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मैहतपुर के रायपुर सहोड़ां स्थित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने केंद्र में मौजूद सभी सरकारी दस्तावेजों की जांच की तथा वहां पर मौजूद लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ऊना राकेश सिंह, एएसपी संजीव भाटिया, सीएमओ डॉ संजीव वर्मा भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने केंद्र संचालक से जरूरी दस्तावेज मांगे लेकिन एनओसी सहित कुछ अन्य दस्तावेज संचालक नहीं दिखा पाया। इसके बाद केंद्र का सारा रिकाॅर्ड जब्त कर लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि अगर केंद्र बिना किसी मंजूरी या अवैध तरीके से चल रहा है तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने केंद्र के स्टाफ को निर्देश दिए कि हर लाभार्थी को संवेदनशीलता और गरिमा के साथ ट्रीट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed