{"_id":"6a11aa1c23b3ce27f50b6065","slug":"deputy-director-of-education-inspected-childrens-tiffins-una-news-c-93-1-una1002-192671-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिक्षा उपनिदेशक ने जांचे बच्चों के टिफिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिक्षा उपनिदेशक ने जांचे बच्चों के टिफिन
Sun, 24 May 2026 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 24 May 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
ऊना। स्कूल शिक्षा उपनिदेशक माध्यमिक अनिल कुमार तक्खी ने अपनी टीम सहित सीबीएसई राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला महंता तथा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला धर्मशाला महंता का नियमित निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक वातावरण सराहनीय पाया गया। निरीक्षण के दौरान तक्खी ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं बेहतर तैयारी के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए, जिसकी उन्होंने प्रशंसा की। उपनिदेशक ने उन बच्चों के भोजन का भी निरीक्षण किया जो घर से टिफिन लेकर आते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों जैसे मिड-डे मील रजिस्टर, बिल्डिंग फंड, पीटीए फंड, स्काउट एंड गाइड रजिस्टर, नशा निवारण रजिस्टर आदि का भी गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का समस्त रिकॉर्ड सुव्यवस्थित एवं सही पाया गया। इस मौके पर तक्खी ने कहा कि विद्यालय का सीबीएसई से संबद्ध होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व एवं खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त होने के कारण अब क्षेत्र के अनेक स्थानीय बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर उनके साथ सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-वन वीरेंद्र कुमार, जिला नोडल अधिकारी पुष्पा रानी, विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना कुमारी तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर उनके साथ सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-वन वीरेंद्र कुमार, जिला नोडल अधिकारी पुष्पा रानी, विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना कुमारी तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन