फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy commissioner did surprise inspection in the area

छेत्रां में उपायुक्त ने अपशिष्ट की डंपिंग के आरोपों की जांच की

Tue, 07 Jun 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Deputy commissioner did surprise inspection in the area
पीएसीएल कंपनी पर हरोली के छेत्रां में अपशिष्ट की डंपिंग के आरोप के बाद उपायुक्त ऊना राघव शर्मा मौ - फोटो : Una
ऊना। पीएसीएल कंपनी के खिलाफ हरोली के छेत्रां में अपशिष्ट की डंपिंग की शिकायत पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। मंगलवार को जिला उपायुक्त राघव शर्मा ने छेत्रों का दौरा कर इस मामले में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हरोली विकास शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ प्रवीण धीमान समेत राजस्व अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला उपायुक्त को एक शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि पीएसीएल कंपनी ने छेत्रां में भी अपशिष्ट की डंपिंग की है। अपशिष्ट में कई खतरनाक केमिकल शामिल होने की आशंका जताई गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने मौके पर निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस संबंध में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर अपशिष्ट की डंपिंग की गई है, वह निजी पाई गई है। मामले की जांच की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए क्षेत्रीय प्रयोगशाला धर्मशाला भेजा गया है। सैंपल की जांच से पता लगाया जाएगा कि अपशिष्ट में नुकसानदायक केमिकल्स हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि सैंपल की जांच की रिपोर्ट लगभग एक हफ्ते बाद आएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला उपायुक्त ने कहा कि इससे पहले भी सनोली, मजारा तथा बीनेवाल में पीएसीएल पर प्रदूषण फैलाने के आरोप लगे हैं, जिसका एनजीटी ने संज्ञान लिया है। एनजीटी की ओर से गठित कमेटी इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed