फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Chief Minister on a four-day visit to the district

Una News: उप मुख्यमंत्री जिला के चार दिवसीय प्रवास पर

Tue, 13 Jan 2026 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister on a four-day visit to the district
विकास कार्यों की समीक्षा समेत परियोजनाओं की प्रगति का लेंगे जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिला के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा समेत परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। मुकेश अग्निहोत्री 14 जनवरी को ऊना में दोपहर 12 बजे जल शक्ति विभाग, भाषा विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदुपर जयचंद में होगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 15 जनवरी को सुबह 11 बजे नालागढ़ में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय पीरस्थान लोहड़ी मेला नालागढ़ में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। इसके उपरांत उनका रात्रि ठहराव वापिस गोंदपुर जयचंद में रहेगा। मुकेश अग्निहोत्री 16 जनवरी को ऊना जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 17 जनवरी को सुबह 11 बजे मुकेश अग्निहोत्री केवी इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा में आयोजित होने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा 18 जनवरी को सुबह 11 बजे श्री गुरु रविदास मंदिर भदसाली और शाम सात बजे गुरु रविदास मंदिर बालीवाल का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed