फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Chief Minister is taking credit for the schemes of the Central Government: Prof. Ram Kumar

केंद्र सरकार की योजनाओं का श्रेय ले रहे उपमुख्यमंत्री : प्रो. राम कुमार

Tue, 01 Apr 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 01 Apr 2025 05:20 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister is taking credit for the schemes of the Central Government: Prof. Ram Kumar
ऊना में पत्रकारवार्ता करते भाजपा नेता प्रो. राम कुमार। संवाद
ऊना। हरोली भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री केंद्र सरकार की योजनाओं का श्रेय ले रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने बीते दिन ऊना में प्रेसवार्ता कर तथाकथित विकास की कहनी गढ़ी है और केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्वीकृत बीत एरिया लिफ्ट इरिगेशन स्कीम-2 का श्रेय खुद लेने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला भाजपा कार्यालय ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री इस योजना का नाम तक लेने से बच रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त नहीं कर रहे। हरोली के विकास में केंद्र सरकार का अहम योगदान हैं। हरोली को बल्क ड्रग पार्क, ट्रिपल आईटी, केंद्रीय विद्यालय, बीत एरिया सिंचाई योजना और पंडोगा-त्यूडी पुल जैसी सौगातें केंद्र सरकार ने दी हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इन योजनाओं में कोई ठोस काम नहीं कर रही।
विज्ञापन

प्रो. राम कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2003 से 2007 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन तब हरोली के लिए कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लाया गया। 1998 में जब प्रो. प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री थे तो जापान की तर्ज पर यहां रिग (कृत्रिम जलाशय) बनाए गए। सबसे पहले यह योजना कांग्रेस नेता के गांव गोंदपुर जयचंद से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. राम कुमार ने उपमुख्यमंत्री की उस टिप्पणी पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीबीएमबी से पानी उठाने के लिए एनओसी की जरूरत नहीं है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर एनओसी की जरूरत नहीं है तो दम दिखाकर विभोर साहिब से पानी लाकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि स्वां नदी में हो रहे अवैध खनन के कारण भूजल स्तर पहले ही गिर रहा है और अगर यही स्थिति रही तो भविष्य में केंद्र सरकार की सिंचाई परियोजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ओंकार नाथ कसाना, हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष अनीता जसवाल, अशोक कुमार सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed