फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Department will take action against those who install Tullu pump from tap

Una News: नल से टुल्लू पंप लगाने वालों पर विभाग करेगा कार्रवाई

Tue, 18 Jun 2024 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Department will take action against those who install Tullu pump from tap
जल शक्ति विभाग अभियान चलाकर घर-घर जाकर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन


सुरेश बसन
ऊना। जिले में नल से टुल्लू पंप लगाने वालों पर जल शक्ति विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। विभाग की ओर से ऐसे लोगों के न केवल टुल्लू पंप जब्त किए जाएंगे, बल्कि विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। हाल ही में दौलतपुर चौक के तहत पकड़े गए टुल्लू पंप लगाने वाले उपभोक्ताओं की घटना से सबक लेकर विभाग और भी संजीदा हो गया है।
ऊना में मुख्य अधिकारियों ने यहां उपमंडल स्तर के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। दूसरी ओर फील्ड के एसडीओ और जेई तक इन निर्देशों से हरकत में आ गए हैं। हालांकि दौलतपुर चौक के अलावा अभी तक टुल्लू पंप प्रयोग करने का कोई अन्य मामला सामने नहीं है, लेकिन ग्रामीण परिवेश से लेकर शहरी क्षेत्र के कई उपभोक्ता पाइप से टुल्लू पंप लगाकर पानी के बहाव को अपने घरों तक सीमित कर रहे हैं। इससे बड़ी आबादी के उपभोक्ताओं को पर्याप्त जल नलों में नहीं मिल पाता। इस प्रकार की शिकायतें संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास पहुंच रही हैं, लेकिन प्रभावशाली लोग कार्रवाई में बीच का रास्ता निकाल बच निकलते हैं। इन्हीं उपभोक्ताओं से निपटने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारी व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर घर-घर दबिश देकर न केवल टुल्लू पंप जब्त करेंगे, बल्कि बदसलूकी करने वाले उपभोक्ताओं से कानूनी कार्रवाई कर निपटेंगे।
विज्ञापन

जिला में पेयजल की बर्बादी को रोकने के लिए जल शक्ति विभाग ऊना हर संभव कदम उठा रहा है। यही वजह है कि घरों, दुकानों एवं आबादी के आसपास खुले छोड़े नलों में व्यर्थ बह रहे पानी की रोकथाम के लिए भी विभाग सख्त रुख अपनाने को तैयार है। ऐसे खुले छोड़े गए नलों को विभाग के फील्ड कर्मी बंद कर देंगे। पेयजल नलों से सड़कें और गाड़ियां धोने वाले भी नपे जाएंगे। इसके बाद विभाग के पास माफीनामा देने के बाद ही संबंधित नल से पेयजल सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पेयजल बर्बादी को लेकर कोई समझौता नहीं है। फील्ड तक के अधिकारियों एवं कर्मियों को पेयजल बर्बादी की रोकथाम के लिए बोला गया है। खासकर टुल्लू पंप लगाने वाले उपभोक्ताओं की पहचान के लिए भी विभाग की ओर अभियान छेड़ा गया है। ऐसे उपभोक्ता विभाग से बच नहीं पाएंगे।
-ई. नरेश कुमार धीमान, अधीक्षण अभियंता, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed