{"_id":"66aea52c22033c1eae003b94","slug":"department-will-soon-scrutinize-documents-related-to-recognition-registration-in-private-schools-una-news-c-93-1-ssml1048-129702-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: निजी स्कूलों में जल्द मान्यता पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज खंगालेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: निजी स्कूलों में जल्द मान्यता पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज खंगालेगा विभाग
Sun, 04 Aug 2024 03:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
स्कूली वाहनों की भी होगी जांच, गड़बड़ी पाई गई तो होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने में शिक्षा विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। अब निजी स्कूलों में भी विभाग शिकंजा कसेगा। निजी स्कूलों में दस्तावेजों से लेकर अन्य मानकों की जांच के लिए निरीक्षण अभियान शुरू होगा।
इसके लिए विभाग ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिला के सरकारी स्कूलों में डेढ़ माह की छुट्टियों के बाद सफाई, पेयजल और मिड-डे मील की व्यवस्था को परखा जा रहा है। अभी तक के निरीक्षण में स्कूलों के प्रबंधन उम्मीद मुताबिक पाए गए हैं। हालांकि स्कूलों में व्यवस्थाओं की जांच लगातार जारी रहेगी। इसके लिए प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग की दो टीमें सक्रिय हैं। इस बीच अब निजी स्कूलों की भी जांच होगी। मान्यता नवीनीकरण से जुड़े दस्तावेजों से लेकर बच्चों की संख्या, अध्यापकों की शैक्षणिक योग्यता, खेल मैदान, पेयजल, वाहनों से जुड़े मानकों की जांच होगी। जांच के दौरान अगर कोई गड़बड़ी पाई जाएगी तो नियमों के तहत कार्रवाई होगी। ध्यान रहे कि स्कूलों में छुट्टियों से पहले निजी स्कूलों को मान्यता पंजीकरण एवं नवीनीकरण के लिए आवेदन करने को कहा गया था। इस दौरान स्कूलों की ओर से आवेदन आए थे, लेकिन उन दस्तावेजों में स्कूलों द्वारा दी गई जानकारी को ग्राउंड लेवल पर शत प्रतिशत परखा नहीं गया। कुछ स्कूलों में यह कार्यवाही लंबित है, जिसे अब पूरा किया जाएगा।
कोट्स
जिला में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी माह में निजी स्कूलों के निरीक्षण से जुड़ा अभियान शुरू होगा। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। हालांकि सरकारी स्कूलों का निरीक्षण भी निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
राजेंद्र कौशल, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग