फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Department increased sampling after two cases of corona

Una News: कोरोना के दो मामले आने के बाद विभाग ने बढ़ाई सैंपलिंग

Tue, 21 Mar 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Department increased sampling after two cases of corona
ऊना। जिले में कोरोना के मामले लगातार आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के लिए काम तेज कर लिया है। जिले में बीते दो दिनों में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आ चुके हैं। मामले सामने आने के बाद संक्रमण दर भी नौ प्रतिशत से अधिक पहुुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना का मामला आने के बाद अधिक से अधिक टेस्ट करने के निर्देश भी जारी किए हैं। विभाग ने जिले भर के अस्पतालों में सर्दी, बुखार और जुकाम के साथ आने वाले मरीजों के भी कोरोना टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में लोग उपचार के लिए तो पहुंच रहे हैं, लेकिन बड़ी कम संख्या में कोविड टेस्ट करवाने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को जिला बिलासपुर हाल निवासी ऊना से संबंधित एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। उस मरीज से संबंधित परिजनों के टेस्ट भी मंंगलवार को करवाए गए। उनकी रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अभी तक 19828 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 19540 लोग कोरोना को हराकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। साथ ही 283 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वर्तमान में तीन कोरोना एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

कोट्स
कोरोना का मामला सामने आने के बाद विभाग ने टेस्टिंग बढ़ाई है। लोगों से भी टेस्टिंग करवाने को लेकर अपील की जा रही है। वर्तमान में 50 से 60 औसतन टेस्ट हो रहे हैं। इसे बढ़ाने को लेकर प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मंजू बहल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed